Navratri Puja Vidhi in Hindi घर पर माता रानी पूजन विधि कैसे करें

नवरात्रि पूजा विधि: सही तरीके से माता रानी की पूजा कैसे करें

नमस्कार दोस्तों! जय माता रानी, जय माता दी!

Navratri puja vidhi Hindi Me- जैसा कि हम सभी जानते हैं, नवरात्रि के शुभ दिन पास आ रहे हैं। ऐसे में यह जानना बहुत जरूरी है कि सही तरीके से स्टेप-बाय-स्टेप माता रानी की पूजा कैसे करें। यदि आप नवरात्रों के शुभ दिनों में माता रानी की विधि-विधान पूर्वक पूजा अर्चना करते हैं, तो जीवन में आपके सभी कष्ट और परेशानियां दूर होती हैं। साथ ही, आर्थिक, शारीरिक समस्याएं और रोगों से भी मुक्ति मिलती है। घर-परिवार में सुख, शांति और समृद्धि का आगमन होता है, और धन की कमी भी दूर होती है। आइए जानते हैं, नवरात्रि पूजा विधि को सही तरीके से कैसे करना है।

navratri puja vidhi

1. चौकी की तैयारी – mata rani ki chauki kaise taiyar kare

सबसे पहले, आपको पूजा के लिए एक चौकी तैयार करनी होगी। चौकी पर लाल रंग का कपड़ा बिछाएं। लाल कपड़ा लक्ष्मी जी का प्रतीक होता है और यह धन-धान्य की कमी को दूर करने में सहायक माना जाता है। लाल रंग शुभ और मंगल का प्रतीक होता है और नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने का एक अच्छा उपाय है। चौकी पर लाल कपड़ा बिछाने के बाद, उस पर माता रानी की प्रतिमा या तस्वीर स्थापित करें।

See also  सपने में कुत्तों के झुण्ड का हमला देखना मतलब कैसा होता है

2. कलश स्थापना – navratri kalash sthapna kaise kare

कलश स्थापना का नवरात्रि में विशेष महत्व होता है। यह देवी-देवताओं के आह्वान का प्रतीक है और इसे पूजा स्थल पर रखने से पवित्रता एवं शुद्धता का संचार होता है। कलश स्थापना से जीवन में सुख और समृद्धि आती है, वास्तु दोष दूर होते हैं, और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
कलश स्थापना करने के लिए:

  • चौकी पर अक्षत (चावल) से अष्ट कमल की आकृति बनाएं।
  • तांबे, पीतल या मिट्टी का कलश लें और उसके गले में मोली बांधें। स्वास्तिक का चिन्ह बनाएं।
  • कलश में गंगाजल, लौंग, इलायची, सुपारी, सिक्का और हल्दी डालें।
  • पंच पल्लव (आम या अशोक के पत्ते) लगाएं और इसके ऊपर नारियल रखें। नारियल पर भी स्वास्तिक बनाएं और ध्यान रखें कि नारियल का मुख पूजा करने वाले की ओर हो या ऊपर की ओर हो।

3. माता रानी और गणेश जी की स्थापना navratri puja kaise kare

अब माता रानी की प्रतिमा या फोटो को अक्षत (चावल) के ऊपर स्थापित करें। साथ ही गणेश जी की भी स्थापना अक्षत के ऊपर करें, क्योंकि हर शुभ कार्य में गणेश जी का पूजन सबसे पहले किया जाता है।

4. ज्वारे बोना  jware ya jau kyu bote hain

माता रानी के पास मिट्टी के बर्तन में ज्वारे बोना बहुत शुभ माना जाता है। ज्वारे (या जो) माता रानी का प्रतीक होते हैं, जो जीवन में सुख, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। यदि आपने किसी कारणवश ज्वारे नहीं बोए हैं, तो भी आपकी पूजा संपूर्ण मानी जाएगी।

See also  नवरात्रि पूजा में सामग्री में हर चीज का महत्व जानिए navratri pujan samagri list

5. धूप-दीप और संकल्प navratri vrat ka sankalp kaise lein

धूप-दीप जलाएं, अग्नि देवता का आह्वान करें, और हाथ में अक्षत (चावल) और पुष्प लेकर देवी-देवताओं का आह्वान करें। इसके बाद अपने व्रत का संकल्प लें।

6. पंचामृत से स्नान और गणेश जी की पूजा navratra puja vishesh

यदि आपके पास माता रानी की मूर्ति है, तो उसे पंचामृत (दूध, दही, घी, शहद और शुद्ध जल) से स्नान कराएं। स्नान के बाद गणेश जी को जनेऊ या कच्चा सूत अर्पित करें। फिर हल्दी और कुमकुम से गणेश जी का तिलक करें और उनका प्रिय पुष्प गुड़हल अर्पित करें। कोशिश करें कि गणेश जी को लाल या पीले रंग के ही फूल चढ़ाएं।

7. माता रानी के भोग और हवन 

माता रानी को भोग में लौंग, बताशे, पंचमेवा और फल अर्पित करें। इसके बाद नवरात्रि की कथा सुनें और हवन अवश्य करें। हवन में गोबर के उपले, कपूर, सूखा नारियल और आम की लकड़ी का उपयोग कर सकते हैं।

8. नवरात्रि के दौरान मुख्य सामग्री navratri puja samagri list

नवरात्रि पूजा के लिए आपके पास निम्नलिखित सामग्री होनी चाहिए:

  • माता रानी की प्रतिमा या तस्वीर
  • कलश
  • गंगाजल
  • रोली, चावल, पुष्प
  • धूप, दीप, नारियल
  • फल, मिठाई

9. नवरात्रि के दौरान व्रत Navratri vrat mein kya khaye

नवरात्रि के दौरान व्रत रखना बहुत शुभ माना जाता है। व्रत रखने वाले लोग फल, सब्जियां और दूध का सेवन कर सकते हैं। इस दौरान माता रानी पर पूर्ण विश्वास और श्रद्धा रखनी होती है। मन और विचारों को सकारात्मक रखें, और दूसरों की सेवा करने का प्रयास करें।

See also  घर पर बिल्ली आने से जुड़े शगुन और अपशगुन ghar par billi aana shubh ya ashubh

10. नवरात्रि पूजन का महत्व Navratri puja ke 9 roop

नवरात्रि हिंदू धर्म का प्रमुख त्यौहार है, जो नौ दिनों तक मनाया जाता है। इस दौरान माता रानी के नौ स्वरूपों की विधि-विधान पूर्वक पूजा करना अत्यंत शुभ होता है। नवरात्रि पूजन के माध्यम से देवी शक्ति की आराधना की जाती है और सच्चे मन से पूजा करने पर सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

इस नवरात्रि आप सभी भाई-बहनों के जीवन में माता रानी सुख-समृद्धि, शांति और मंगलमयी आशीर्वाद प्रदान करें। माता रानी की कृपा से आपके जीवन में आने वाली सभी परेशानियां और कष्ट दूर हों। आप सभी को नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं!

Navratri Puja vidhi ka pura video dekhiye Hindi Me

जय माता रानी! जय माता दी!

धन्यवाद दोस्तों!

Leave a Comment