अंडकोष में तेज दर्द और सूजन के कारण और उपचार aand ya tatte dukhna

aand ya tatte dukhna अंडकोश में तेज दर्द और सूजन 

आँड या वृषण यानी टेस्टीकल्स जिन्हें सामान्य भाषा में अंडकोष बोल दिया जाता है  पुरुषों के शरीर में बहुत ही जरूरी अंग होते हैं जो कि वीर्य के उत्पादन  और हारमोंस जैसे टेस्टोस्टेरोन के निर्माण  में अहम भूमिका निभाते हैं  यह जो ऑपरेशन होते हैं पुरुष के शरीर में लिंग के नीचे स्थित एक पतली थैली (Scrotum) अंडकोष में पाए जाते हैं। वैसे तो अंडकोष मोटी और मजबूत त्वचा का बना होता है, लेकिन फिर भी कई प्रकार की बीमारियों या समस्याओं के कारण पुरुषों को वृषण में दर्द सूजन जिसे सामान्य भाषा में  अंडकोष में दर्द और सूजन बोल दिया जाता है  का सामना करना पड़ सकता है।

andkosh mein dard sujan

यह समस्या किसी भी उम्र के पुरुषों को हो सकती है  अंडकोष में दर्द  करण के आधार पर हल्का या तेज हो सकता हैअंडकोष में होने वाला दर्द कभी-कभी धीरे-धीरे आता है और लंबे समय तक रहता है, जबकि कुछ मामलों में यह दर्द अचानक और बहुत तेज हो सकता है। समय पर इसका इलाज न किए जाने पर यह  समस्या आगे चलकर गंभीर समस्याओं को जन्म दे देती हैं और ऐसे में आपको आगे चलकर ऑपरेशन करवाने जैसी स्थिति का सामना करना पड़ता है तो ऐसे दर्द को हल्के में नहीं लेना चाहिए इसलिए, अगर अंडकोष में तेज दर्द और सूजन हो, तो तुरंत डॉक्टर की सलाह लें।  वृषण यानी अंडकोष में तेज दर्द और सूजन होने के कारण लक्षण और उपचार या इलाज के बारे में हम आपको जरूरी बातें बताने जा रहे हैं ताकि आपकी सामान्य जानकारी में बढ़ोतरी हो और समय रहते आप अपनी समस्या का इलाज करवा सके|

अंडकोष में दर्द और सूजन के कारण Testis me dard ke karan

  1. इंगुइनल हर्निया (Inguinal Hernia):


यह स्थिति तब होती है जब छोटी आंत या फैटी टिश्यू का कुछ भाग अंडकोष में आकर दबाव डालता है, जिससे दर्द और सूजन होती है। इंगुइनल हर्निया आमतौर पर भारी वजन उठाने के कारण होता है, जैसे जिम में अचानक भारी वजन उठाने से। इस समस्या का ilaj आमतौर पर  ऑपरेशन या सर्जरी से किया जाता है।

  1. स्पर्मेटिक कॉर्ड टॉर्शन (Torsion):
See also  बवासीर में दूध पीना चाहिए या नहीं? पाइल्स में दूध के फायदे नुकसान


इस स्थिति में, स्पर्मेटिक कॉर्ड (जो अंडकोष को रक्त की आपूर्ति करता है) मुड़ जाती है या ट्विस्ट हो जाती है, जिससे अंडकोष में रक्त दौरा बाधित हो जाता है। इससे बहुत तेज दर्द होता है और अगर समय पर इलाज न किया जाए, तो अंडकोष को बड़ा नुकसान हो सकता है।  जितना जल्दी पता चल जाए उतना जल्दी इलाज करवाना हैकर होता है या अन्यथा आगे चलकर नुकसान का सामना करना पड़ सकता है इलाज के लिए ऑपरेशन करवाने की ही सलाह दी जाती है|

  1. एपिडिडिमाइटिस (Epididymitis):


इसमें एपिडिडिमिस (अंडकोष के पीछे स्थित ट्यूब) में सूजन या Inflammation हो जाता  है। यह संक्रमण, चोट, या std यानि यौन रोगों (Chlamydia, Gonorrhea) के कारण हो सकता है। यह स्थिति आमतौर पर 18 से 36 वर्ष की age के पुरुषों में पाई जाती है। इसमें दर्द बहुत तेज होता है, और इसके उपचार के लिए डॉक्टर आमतौर पर  एंटीबायोटिक्स और सूजन कम करने वाली दवाएं लेने की सलाह देता है|

  1. ऑर्काइटिस (Orchitis):


ऑर्काइटिस में अंडकोष में इंफ्लेमेशन या सोज होता है, जो बैक्टीरियल या वायरल संक्रमण के कारण होता है। यह एक या दोनों अंडकोष को प्रभावित कर सकता है, जिससे सूजन और दर्द हो सकता है। यह ज्यादातर 45 वर्ष से अधिक आयु के पुरुषों में देखा जाता है। इसका उपचार भी एंटीबायोटिक्स और दर्द निवारक दवाओं से किया जाता है।

  1. अंडकोष में पानी भरना (Hydrocele):


यह स्थिति तब होती है जब अंडकोष के चारों ओर तरल पदार्थ जमा हो जाता है, जिससे सूजन और असहजता होती है। यह आमतौर पर दर्द रहित होता है, लेकिन अगर सूजन अधिक हो जाती है तो दर्द हो सकता है। यदि आपकी अंडकोष का आकार बढ़ता जा रहा है तो ऐसे में तुरंत आपको डॉक्टर के पास जाना चाहिए ताकि गंभीर समस्या को होने से पहले ही रोका जा सके और समय रहते ही आपको उसका इलाज मिल जाए|

  1. प्रोस्टेटाइटिस (Prostatitis):

 यदि इन्फेक्शन या चोट लगने के कारण या अन्य किसी कारण से प्रोस्टेट के अंदर सूजन आ जाए तो ऐसे में अंडकोष में तेज दर्द हो सकता है इस समस्या को प्रोस्टेटाइटिस  कहा जाता है और इसके इलाज के लिए डॉक्टर आपको आमतौर पर  एंटीबायोटिक दवाइयां लेने की सलाह देता है  और कभी-कभी आपको सूजन कम करने वाली या दर्द निवारक दवाइयां भी डॉक्टर लिख सकता है|

  1. अंडकोष में गांठ (Testicular Tumor):


कभी-कभी अंडकोष में गांठ या ट्यूमर बन जाता है, जिससे दर्द और सूजन हो सकती है। यह स्थिति कैंसर का संकेत भी हो सकती है, इसलिए किसी भी असामान्य गांठ को नजरअंदाज न करें और तुरंत डॉक्टर से परामर्श लें।

See also  क्या पाइल्स में दही खा सकते हैं या नहीं फायदे और नुकसान

 दोस्तों यह वह मुख्य कारण होते हैं जिसके कारण अंडकोष में दर्द और सूजन की समस्या को झेलनी पड़ती है जैसा कि आप जानते हैं कि अंडकोष या वृषण बहुत ही संवेदनशील जगह होती है तो ऐसे में किसी भी प्रकार के दर्द चाहे वह हल्का हो या तेज हो  की स्थिति में आपको एक बार डॉक्टर के पास जाकर अपना चेकअप जरूर करवाना चाहिए ताकि कोई समस्या यदि अभी शुरू हुई है तो उसका निदान शीघ्र हो जाए और आगे चलकर आपको  बड़ी समस्या से बचने में मदद मिल सके|

अंडकोष में दर्द और सूजन के लक्षण

  • अचानक तेज दर्द या धीरे-धीरे बढ़ने वाला दर्द
  • अंडकोष में सूजन 
  •  टेस्टिस या वृषण का आकार अचानक से बड़ा हो जाना या सामान्य से अधिक बड़ा हो जाना
  •  अंडकोष में दर्द के कारण चलने फिरने में समस्या आने लगा
  • पेशाब करने में कठिनाई या दर्द
  • ज्वर या बुखार
  • गुप्तांग से स्त्राव (discharge) होना
  • चक्कर आना या कमजोरी महसूस करना

अंडकोष में दर्द और सूजन का घरेलू उपचार Ghar me andkosh ke dard ka ilaj

अगर आपकी समस्या हल्की है और यदि आपको किसी प्रकार की कोई बड़ी या गंभीर समस्या नहीं है आपने डॉक्टर को दिखा लिया है और  डॉक्टर ने आपके घर पर आराम और घरेलू उपाय करने की सलाह दी है तो आप कुछ  सामान्य से घरेलू उपाय के द्वारा अपने अंडकोष के दर्द और सूजन को आसानी से कम कर सकते हैं  यहां कुछ उपाय दिए गए हैं जो कि आम तौर पर आयुर्वेदिक और एलोपैथिक डॉक्टर आपके घर पर करने की सलाह देते हैं यह घरेलू उपाय और टिप्स आपके घर पर अंडकोष में तेज दर्द की समस्या से राहत दिलाने में काफी मदद कर सकते हैं

 अंडकोष में दर्द को खत्म करता है सही आराम

 यदि आपके अंडकोष में तेज दर्द और सूजन की समस्या है तो सबसे पहले आपको  पर्याप्त मात्रा में आराम करना चाहिए ऐसा करने से आप अपने अंडकोष पर पढ़ रहे दबाव को कम कर सकते हैं जिसके कारण धीरे-धीरे आपके अंडकोष से जुड़ी समस्याओं जैसे कि अंडकोष में तेज दर्द और सूजन की समस्या को कम करने में मदद मिल सकती है|

बर्फ से सिकाई करना  देता है ऑपरेशन में दर्द से राहत

 कई बार ठंडा सेक  करने से दर्द और सूजन को कम करने में मदद मिलती है आमतौर पर डॉक्टर अंडकोष में दर्द की परेशानी के अंदर पेशेंट को ठंडा सेक करने की सलाह देते हैं  घर पर आप वर्क को तो लिए या लिफाफे में लपेटकर दर्द वाली जगह पर 2 मिनट तक  रखिए और इसे  दो-दो घंटे  के अंतराल में दोहराते रहे ऐसा करने से अंडकोष में तेज दर्द और सूजन की समस्या खत्म हो जाएगी

See also  सोफ्रामाइसिन क्रीम के फायदे नुकसान Soframycin Skin Cream uses in Hindi

सही साइज का लंगोट पहनना

 डॉक्टर आपको  कभी-कभी सही सपोर्टर या लंगोट पहनने की भी सलाह दे सकता है जिससे कि आप  अपने अंडकोष को सहारा दे सकते हैं  ऐसा करने से दर्द और सूजन में कमी आती है और आमतौर पर जिम जाने से पहले या खेलकूद के दौरान आपको लंगोट या सपोर्टर पहने की सलाह अवश्य दी जाती है|

भारी सामान न उठाएं

 दोस्तों आमतौर पर लोग एक गलती कर देते हैं कि वह अचानक से भारी भरकम बोझ उठा लेते हैं या फिर अपनी शारीरिक क्षमता से ज्यादा भारी उठाने की कोशिश करते हैं ऐसी गलती कभी ना करें  यदि कोई भारी वस्तु आपके घर में उठाने  की मजबूरी हो तो दूसरों को अपने साथ अवश्य लगवाएं  जरूर से ज्यादा भोज उठाने से अंडकोष पर दबाव पड़ता है और अंडकोष में सूजन दर्द की समस्या आ जाती है|

हल्दी और अदरक का सेवन

 हल्दी के अंदर सूजन कम करने वाले गुण पाए जाते हैं और आपको पता होगा कि यदि किसी को चोट लगती है या शरीर में दर्द सूजन हो तो हल्दी वाला दूध पीने की सलाह दी जाती है यह आप भी कर सकते हैं  ऐसा करने से अंडकोष में तेज दर्द और इन्फ्लेमेशन को दूर करने में मदद मिलती है|

 इन उपायों के इलावा आपको भरपूर मात्रा में आराम करना चाहिए और भरपूर मात्रा में पानी का सेवन करना चाहिए|

Doctor से मिलन कब जरूरी होता है? 

 अंडकोश में तेज दर्द और सूजन होने  स्थिति में सबसे पहले घरेलू उपाय अपनाना चाहिए यदि उनसे आराम नहीं मिल रहा तो डॉक्टर के पास तुरंत जाना चाहिए डॉक्टर के पास जाना और भी ज्यादा जरूरी हो जाता है यदि आपको बहुत तेज दर्द हो रहा हो सूजन बढ़ती जा रही हो  गुप्तांग से स्राव या खून आ रहा हो  शरीर में बहुत ज्यादा दर्द थकावट कमजोरी के लक्षण नजर आए बुखार होना चक्कर आना जैसे लक्षण नजर आ रहे हैं तो तुरंत डॉक्टर के पास चिकित्सा सहायता के लिए आपको जाना चाहिए|

अंडकोष में तेज दर्द और सूजन एक सामान्य  समस्या होती है जो कि किसी के साथ भी कभी भी हो सकती है  लेकिन आप जानते हैं कि  अंडकोष बहुत ही सेंसिटिव जगह होती है तो ऐसे में अंडकोष में दर्द और सूजन की समस्या को हल्के में नहीं लेना चाहिए   और यदि आपके अंडकोष में दर्द और सूजन कम करने वाले घरेलू उपाय से आराम नहीं मिल रहा है तो डॉक्टर के पास जाने में कभी भी परहेज न करें जितना जल्दी आप इलाज के बारे में सोचेंगे उतनी ज्यादा  आपको अपनी समस्या से छुटकारा पाने में मदद मिलेगी|

Leave a Comment